अलीगढ़. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार 3 छात्रों को रौंद दिया. हादसा इतना भयानक था कि 2 छात्रों की मौत हो गई. वहीं 1 छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- अभी तो बस शुरुआत ही है..! प्रदेश में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में पारा 32 डिग्री पार, ये जिले रहे सबसे गर्म…
बता दें कि घटना शुक्रवार को अतरौली के मैंमड़ी के पास उस वक्त घटी, जब हाईस्कूल में पढ़ने वाले 3 छात्र गणित की परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ईंटों से लदी टैक्टर-टॉली को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हुई और फिसल गई, जिससे तीनों छात्र बीच सड़क पर जा गिर गए. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया. हादसा होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपाई सरकार चला रहे हैं या सर्कस…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठी मंशा का एक न एक दिन पर्दाफाश होता ही है
वहीं राहगीरों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है. मृतकों की पहचान गोपाल (15) और अरविंद (14) के रूप में हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


