US-Israel Iran War Live: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei Death) की मौत हो गई है। इजराइल (Israel) और अमेरिका (US) की संयुक्त हवाई हमलों में हमले में अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। प्रेस टीवी ने लिखा, ‘इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी इजराइली हमलों में मारे गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने इसे ईरानियों के लिए अपने देश पर फिर से कंट्रोल पाने का सबसे बड़ा अवसर बताया और चेतावनी दी कि सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रंप ने लिखा, “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने इस घटनाक्रम को ईरान के लोगों के लिए न्याय और उन अमेरिकियों और अन्य लोगों के लिए न्याय बताया, जिन्हें खामेनेई के नेतृत्व में नुकसान पहुंचाया गया था। ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता हमारी खुफिया जानकारी और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए और दावा किया कि यह ऑपरेशन इजरायल के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था।

उधर, रजा पहलवी ने खामेनेई की मौत पर खुशी जताते हुए ट्रंप को धन्यवाद कहा है। वहीं, खामेनेई की मौत पर ट्रंप ने कहा कि खामेनेई हमारी खुफिया एजेंसियों और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका। यह ईरानी जनता के लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा अवसर है। हमें सुनने में आया है कि उनके कई आईआरजीसी, सैन्य और अन्य सुरक्षा एवं पुलिस बल अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे राहत की मांग कर रहे हैं. जैसा कि मैंने पहले कहा था, अभी उन्हें छूट मिल सकती है, बाद में उन्हें केवल मौत मिलेगी।

एक ही दिन में बुरी तरह से तबाह ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, उम्मीद है कि आईआरजीसी और पुलिस शांतिपूर्वक ईरानी देशभक्तों के साथ विलय कर लेंगे और देश को उसके योग्य गौरव दिलाने के लिए एक इकाई के रूप में मिलकर काम करेंगे। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी चाहिए, क्योंकि खामेनेई की मौत के साथ-साथ देश भी एक ही दिन में बुरी तरह से तबाह और लगभग नष्ट हो चुका है। हालांकि, भारी और सटीक बमबारी विश्व भर में शांति के हमारे मकसद को प्राप्त करने के लिए जब तक आवश्यक हो, तब तक निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी से नहीं बच सके: ट्रंप

ट्रंप ने अपने पोस्ट में खामेनेई को इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक बताया. ट्रंप ने कहा कि खामेनेई हमारी खुफिया जानकारी और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए और इजराइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वे या उनके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ भी नहीं कर सके। राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस बात के बढ़ते संकेत मिल रहे हैं कि शनिवार तड़के इजराइल द्वारा उनके परिसर पर किए गए हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी।

बचा दें कि खामेनेई ने 1979 की इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी का स्थान लिया था। सभी प्रमुख नीतियों पर उनका अंतिम निर्णय होता था और वे ईरान के धार्मिक प्रतिष्ठान और उसके अर्धसैनिक क्रांतिकारी गार्ड – देश की धर्मतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के दो मुख्य केंद्रों – का नेतृत्व करते थे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m