बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे मौत के घाट उतार दिया। मासूम की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला नोहटा थाना क्षेत्र का है।
दमोह के कुलुआ पटी गांव में 5 वर्षीय देवेंद्र की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चे के परिजन खेत पर गए हुए थे। देवेंद्र घर के बाहर खेल रहा था, तभी सतीष आदिवासी नामक युवक ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Dhar में शराब की मची लूट: ट्राला पलटने से सड़क पर बिखरी बियर, रोकने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर
आरोपी की धरपकड़ शुरू
घटना के बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी की तलाश में जुट गया है।
ये भी पढ़ें: पटवारी ने नहाते समय नाबालिग छात्रा का बनाया VIDEO, बाथरूम की जाली से किया रिकॉर्ड; गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने जमकर पीटा
सघन तलाशी अभियान
बताया जा रहा है कि आरोपी के बांदकपुर क्षेत्र में देखे जाने की सूचना है। चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा समेत पुलिस टीम वहां भी सघन तलाशी अभियान चला रही है। सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


