मैनपुरी. एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर पलट गया. हादसा इतना भयानक था कि परिचालक की मौत हो गई. वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना का वीडियो पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- सुहाग का सफायाः शराब के नशे में टल्ली हुए पति-पत्नी, फिर दोनों के बीच हुआ कुछ ऐसा कि एक ने छीन ली दूसरे की जान

बता दें कि घटना कुरावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर उस वक्त घटी, जब एक कंटेनर गांव गंगाजमुनी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा पलटा. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से चालक-परिचालक को गंभीर घायल अवस्था में बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें- महबूब, महबूबा और मौत का खेलः छोटी सी बात पर ट्रेन में भिड़ गए प्रेमी-प्रेमिका, फिर आशिक ने किया कुछ ऐसा कि 2 हिस्सों में बंट गई महिला

उसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां से परिचालक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान परिचालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बादाम पुत्र पोखपाल निवासी ग्राम लखौरा के रूप में हुई. हालांकि, घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.