मेरठ। जिले के 3-सितारा होटल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने होटल में सीरियल निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी के कमरे से बैग की चोरी कर ली। बैग में 7 लाख की घड़ी, फोन और 1.25 लाख नगद थे। साथ ही कीमती चश्मे समेत अन्य सामान भी बैग में मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रूम नंबर 507 में ठहरे थे सिद्धार्थ तिवारी

यह पूरा मामला जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। जहां के 3-सितारा होटल कॉन्वे में सीरियल निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी ठहरे थे। उनके रूम नंबर 507 से बैग चोरी हो गई। जिसमें 7 लाख की घड़ी, एप्पल फोन और 1.25 लाख नगद के साथ-साथ कीमती चश्मे समेत अन्य सामान भी बैग में मौजूद थे। यह घटना CO के सर्किल में पत्रकारों को बैन करने वाले ऑफिस से सिर्फ 4 मीटर दूर हुई है।

READ MORE: कोशिश करने वालों की हार नहीं होती: अमरोहा की सुरभि यादव ने किया कमाल, UPSC में हासिल की 14वीं रैंक

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

एसी ठीक करने आए होटल कर्मचारियों पर शक जताया गया है। होटल के खराब कैमरों की वजह से चोरी की पहचान मुश्किल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। होटल कर्मियों के बयान लिए जा रहे है। साथ ही आस-पास लगे सारे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरी के बाद मेरठ से सिद्धार्थ तिवारी वापस लौट गए है।