आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पर सातवीं शादी करने की तैयारी का आरोप लगाया गया है. ये आरोप शख्स के बेटे ने ही लगाया है. उसने थाने में तहरीर देकर पुलिस से हस्तक्षेप करने और पिता की शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. उसने पुलिस को बताया कि ‘पापा, सातवीं बार शादी को तैयार हैं, उनको रोक लो.’
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 55 वर्षीय पिता अब तक 6 शादियां कर चुके हैं अब सातवीं शादी करने की तैयारी में है. बेटे का कहना है कि पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी. उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे. इसके बाद भी कुल 6 शादियां अब तक कर चुके हैं. छठवीं शादी 2024 में की थी. वह कुछ दिनों रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगी. पिता ने जमीन जब नाम नहीं की तो वह जेवर की मांग करने लगी. जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं चली गई. अब पिता सातवीं शादी करने की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें : चोरी ऊपर से सीना जोरी : असलहे के साथ बनाई रील, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस तो ग्रामीणों ने की बदतमीजी
जानकारी के मुताबिक बेटा अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है. उसका आरोप है कि पिता ने उसे जबरन कमाने के लिए भेज दिया है. अभी वो बाहर था और 12वीं की परीक्षा देने आया है और अपने पिता के कर्ज को मेहनत मजदूरी करके चुकता कर रहा है. अब यह सातवीं शादी करने के लिए उतारू है. साथ ही अपनी जमीन बेचने के लिए एडवांस भी दे चुके हैं. पुलिस फिलहाल इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. इधर गांव के प्रधान ने मामले को सही बताया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है बेटे के आरोपों की जांच कर पिता को समझाने को की कोशिश की जाएगी. मामले की जांच के लिए भेजा गया है. आगे जो भी होगा उचित कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

