Donald Trump Big Statement On Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ‘ट्रम्प ने ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध खत्म होने वाली है। यह अंतिम पड़ाव पर है। साथ ही ईरान को आखिरी चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश करता है तो उसे इससे भी कहीं ज्यादा कड़ी सजा मिलेगी, जिससे वे कभी उबर नहीं पाएंगे।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने युद्ध के बारे में कहा कि हम इसे भी खत्म करने के बहुत करीब हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने और इजराइल को नष्ट करने की योजना बना रहा था। हमने इसे सही समय पर रोक दिया। हमें इसमें शामिल होने पर बहुत गर्व है।
ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “उनके पास अब नेवी नहीं बची है। उनका संचार तंत्र खत्म हो गया है और उनकी वायुसेना भी लगभग खत्म हो चुकी है। उनके मिसाइल तंत्र बिखर गए हैं। उनके ड्रोन हर जगह गिराए जा रहे हैं और ड्रोन बनाने वाली उनकी फैक्ट्रियां भी नष्ट कर दी गई हैं। ट्रंप ने दावा किया कि सैन्य ताकत के मामले में तेहरान के पास अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब ट्रंप ने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई कम से कम चार से पांच हफ्ते तक चलेगी। हालांकि सोमवार को उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी तय समय सीमा से काफी आगे निकल चुका है और यह संघर्ष अब जल्द खत्म हो सकता है।
हमारे निशाने पर कई टारगेट
ईरान युद्ध पर फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि हमने कुछ सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों को बाद के लिए छोड़ दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। ट्रंप ने आगे कहा कि अगर हम उन लक्ष्यों पर हमला करते हैं, तो उन्हें दोबारा बनाने में कई साल लग जाएंगे। ये लक्ष्य बिजली उत्पादन और कई अन्य चीजों से संबंधित हैं। अगर जरूरी न हो तो हम ऐसा नहीं करेंगे।
तेल की कीमत कम होगी, जलडमरूमध्य से टैंकरों को सुरक्षित निकालेंगे
उनका तर्क है कि युद्ध से वैश्विक जहाजरानी और तेल आपूर्ति के लिए ईरान से उत्पन्न खतरे को बेअसर किया जा सकेगा। इसका परिणाम तेल की कम कीमतें होंगी, और अमेरिकी परिवारों के लिए तेल और गैस की कीमतें कम होंगी। ट्रंप ने घोषणा की कि इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान, अमेरिका खाड़ी में संचालित होने वाले सभी टैंकरों को राजनीतिक जोखिम बीमा प्रदान कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि जब समय आएगा, तो अमेरिकी नौसेना और उसके सहयोगी जरूरत पड़ने पर जलडमरूमध्य से टैंकरों को सुरक्षित निकालेंगे। उन्होंने दावा किया कि हम अपनी प्रारंभिक समय-सीमा से काफी आगे हैं। राष्ट्रपति ने दोहराया कि वह ईरान के अगले नेता के चयन में शामिल होना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि हम ऐसा राष्ट्रपति नहीं चाहते जो शायद वह करने को तैयार न हो जो मैं करने को तैयार हूं। हम नहीं चाहते कि पांच या दस साल बाद भी हम इसी स्थिति में फंसे रहें।
ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य किसी भी तरह की चालाकी या नई हरकत करने की कोशिश न करे। ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने जो कुछ भी चलाना था, सब चला दिया है. अब अगर उन्होंने कोई भी चालाकी करने की कोशिश की तो यह उस देश का अंत हो जाएगा। अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया तो ईरान खत्म हो जाएगा और फिर उसका नाम भी नहीं सुना जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

