Gudi Padwa: क्या है गुड़ी पड़वा का महत्व, जानिये ...

चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को है. इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा.

गुड़ी पड़वा से महाराष्ट्र नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है.

गुड़ी पड़वा को बहुत ही शुभ और मंगलकारी दिन माना जाता है.

मराठी समुदाय से जुड़े लोग इस शुभ दिन पर घर के बाहर या छत के ऊपर गुड़ी बांधकर पूजा करते हैं, इसे सुख-समृद्धि का सूचक माना जाता है.

गुड़ी पड़वा से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी है. मान्यता है कि इस दिन ही ब्रह्मा ने  ब्रह्मांड की रचना की थी.

एक अन्य मान्यता के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सतयुग का आरंभ माना जाता है.

इसके अलावा यह भी माना जाता है कि, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज को इस दिन युद्ध में विजय मिली थी

इसलिए गुड़ी पड़वा पर लोग घर के बाहर हिंदुत्व के विजय पताका रूप में गुड़ी लगाते हैं.

गुड़ी पड़वा कब है, किस दिन से होगी मराठी नए साल की शुरुआत, जानें तिथि