एक्ट्रेस और मॉडल ईशा शर्मा (Isha Sharma) अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं. पंजाबी म्यूजिक वीडियो, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा में पहचान बनाने के बाद ईशा शर्मा (Isha Sharma) अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उनकी यह नई शुरुआत उन्हें देशभर के बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचा सकती है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा से ताल्लुक रखने वाली ईशा शर्मा (Isha Sharma) अपनी सफलता के साथ-साथ अपने डाउन-टू-अर्थ स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें खास पहचान तब मिली जब उन्होंने कई बड़े और प्रसिद्ध गायकों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया. वह लखविंदर वडाली, सिद्धू मूसेवाला, कुलविंदर बिल्ला, गुरनाम भुल्लर, अखिल और शिवजोत धांधीवाल जैसे मशहूर पंजाबी सिंगर्स के गानों में नजर आ चुकी हैं, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली है.

बता दें कि इसके बाद ईशा शर्मा (Isha Sharma) ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और सोनी सब के रोमांटिक ड्रामा “पश्मिन्ना – धागे मोहब्बत के” में मुख्य भूमिका निभाई है. इस शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.

वहीं, अब ईशा शर्मा (Isha Sharma) साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू के साथ एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. साउथ सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि यह कदम उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके डेब्यू को लेकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं.