राजगढ। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर सिविल अस्पताल में BMO और नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

BMO पर मारपीट सहित मोबाइल छीनने का आरोप

दरअसल मामला खिलचीपुर के सिविल अस्पताल का है जहां BMO डॉ. हिमांशु मीना और नर्सिंग ऑफिसर माधुरी धोटे में धक्का मुक्की हुई है। नर्सिंग आफिसर ने BMO पर मारपीट सहित मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष पहुंचा खिलचीपुर थाना पहुंचे थे।

दोनों पक्ष के आवेदन पर जांच शुरू

बीएमओ का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ की गैरहाजरी लगी थी इस कारण भड़की नर्सिंग आफिसर ने अभद्रता की है। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्ष का आवेदन लेकर मामला जांच में लिया है। वीडियो फुटेज सहित अन्य पहलू की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट का वायरल वीडियो
माधुरी धोटे, नर्सिंग ऑफिसर
डॉ हिमांशु मीना, BMO खिलचीपुर सिविल हॉस्पिटल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m