कुमार इंदर, जबलपुर। नदी में डूबे दो छात्रों में से एक का शव बरामद हो गया है। छात्र का शव जमतरा से बहकर गौरी घाट पहुंचा था। कल शाम से SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

बिना नोटिस निगम की कार्रवाई या वसूली का खेल ? बेसमेंट सील करने से पहले एजेंट की डील, रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप

दरअसल घटना रविवार को गौर पुलिस चौकी अंतर्गत नहाते वक्त जमतरा घाट की है। दो साथियों को बचा चुका था तीसरे को बचाने में इंजिनियरिंग का छात्र बह गया था। दूसरे युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है।

अस्पताल में BMO और नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवादः मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप, वीडियो वायरल

बताया जाता है कि सात दोस्त जमतरा घाट नहाने गए थे। तीन साथी नहाते नहाते दूर निकल गए थे। दो साथी को इंजीनियरिंग का छात्र बचा चुका था। तीसरे साथी को बचाने के चक्कर में दोनों बह गए थे। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m