मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) अपनी शानदार कॉमेडी और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर के चलते युवाओं के काफी चहेते हैं. उनके वीडियोज सभी को बेहद पसंद आते हैं. हाल ही में जाकिर अपने भाई अरबाज खान (Arbaz Khan) के व्लॉग में अस्पताल के कपड़ों में दिखाई दिए, जिसके बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं.

क्या है व्लॉग में?

यह वीडियो रमजान व्लॉग का हिस्सा है. इसमें जाकिर खान (Zakir Khan) को लीलावती हॉस्पिटल के एक प्राइवेट रूम में देखा गया है. जिसमें उन्होंने गुलाबी रंग का हॉस्पिटल रोब पहना हुआ था. वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिकेट मैच देख रहे थे. जब अरबाज खान (Arbaz Khan) ने पूछा कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा: “मैच अभी फंसा हुआ है.”

फैंस क्यों चिंतित हैं?

इससे पहले जाकिर खान (Zakir Khan) ने खराब सेहत का हवाला देते हुए काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही थी. वहीं, व्लॉग में उन्हें अस्पताल में देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछे ”जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?”आप ठीक हो? ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ. ”कृपया बताइए उन्हें क्या हुआ है.”

पहले भी लिया था ब्रेक

बता दें कि हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में अपने लाइव शो के दौरान बताया था कि वे कॉमेडी से कुछ समय के लिए लंबा ब्रेक लेने वाले हैं. यह शो उनके चल रहे “पापा यार” टूर का हिस्सा था. अभी तक उनकी बीमारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि व्लॉग में वे सामान्य और बातचीत करते हुए दिखे, जिससे लगता है कि स्थिति गंभीर नहीं भी हो सकती है.