सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मझिगवां गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
READ MORE: बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़े डंपर ने दो छात्राओं को रौंदा: एक की मौके पर मौत, दूसरी की हालत गंभीर, घटना CCTV में हुई कैद
मृतक की पहचान देवधारी सिंह गोंड, निवासी बड़गड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक देवधारी सिंह गोंड कुछ दिनों पहले अपने ससुराल मजीगवां आए हुए थे। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है , थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

