CG Suspend News: रायपुर. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े मामले में अनियमितता पाए जाने पर जांजगीर-चांपा जिला के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस मामले को विधायक बालेश्वर साहू ने जारी विधानसभा सत्र में उठाया था. जिस पर कलेक्टर ने जांच के बाद एक्शन लिया. वहीं श्रम निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : गरियाबंद, धमतरी, सरगुजा में गिरे ओले, आकाशीय बिजली से झुलसा युवक, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने 2 मार्च, 2026 को कलेक्टर से शिकायत की थी. मामले में कलेक्टर ने प्राथमिक जांच में निर्माण श्रमिक के पंजीयन में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई. जांच में पंजीयन आवेदन स्वीकृत करने वाले क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई है.
निलंबित श्रम निरीक्षक मरकाम के निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है. साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. यह आदेश श्रमायुक्त के अनुमोदन से अपर श्रमायुक्त (स्थापना), कार्यालय श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा आज सोमवार को जारी किया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

