चंडीगढ़/फाजिल्का। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस ने एक संयुक्त कार्रवाई में सीमा पार से संचालित होने वाले एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फाजिल्का और फिरोजपुर के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के गिलवाली निवासी बुट्टा सिंह उर्फ गोपू और मोगा के मोठांवाली निवासी हरमंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर तलवंडी-फिरोजपुर रोड के पास एक गांव में हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये ग्रेनेड सीमा पार से चल रही एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और उनका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती राज्य पंजाब की शांति और सुरक्षा को भंग करना था।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी तरनतारन निवासी जोधा उर्फ जोबन नामक हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से दो पकड़े जा चुके हैं और जोबन की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन ग्रेनेड्स का इस्तेमाल कहां किया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
- ईरानी सईद अब्बासजादेह ने भारतीय कुश्ती टीम का कोच बनने किया आवेदन, महिला पहलवानों के लिए इस अमेरिकी को चुना…
- पीएम मोदी ने की 24 घंटे में चार देशों के नेताओं से बात, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर, कहा- डिप्लोमेसी के जरिए हल हो मसला
- CG में इश्क का दर्दनाक अंत : प्रेमिका ने बात करना बंद की तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध
- ट्रांसपोर्टरों से 10 लाख की मांग, जान से मारने की दी धमकी, ट्रांसपोर्टर संघ ने पुलिसकर्मी के भाई पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई करने एसपी को सौंपा ज्ञापन…
- JDU की कमान फिर नीतीश के हाथ, मुख्यमंत्री ने चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, जानें क्या है पार्टी का मास्टर प्लान

