Delhi Weather Update: मार्च के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश के कारण ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण दिल्ली में 6 साल बाद सबसे ठंडा मार्च रहा।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को फिर से बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत अलग-अलग राज्यों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान और उत्तर भारत में मौसम बदला है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि, आईएमडी ने संकेत दिया है कि दो दिन बाद यानी कि गुरुवार को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
राजस्थान-मध्य प्रदेश का मौसम
स्थान में एक हफ्ते से बारिश और तेज हवा का असर है। जो मार्च के अंत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। जबकि मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर है। इसके कारण राज्य के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। 26-27 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों का क्या हाल?
अगर उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 28 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं की भी संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 26 और 29 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 24 से 28 मार्च के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी 26 से 29 मार्च के बीच बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. मध्य भारत में 26 और 27 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र में 24-25 मार्च के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

