Delhi Budget 2026: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्ली बजट-2026-27 पेश कर दिया है। दिल्ली की मुख्य़मंत्री विधानसभा में अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश किया। रेखा गुप्ता ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1,00,000 करोड़ रुपये का था।

यमुना की सफाई के लिए 300 करोड़ रुपये

रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि बजट में निगम को 11666 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी को 5921 करोड़ रुपये मिलेंगे। यमुना सफाई के लिए 300 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए दिए 800 करोड़ रुपये

बजट में अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए 800 करोड़ रुपये रखे गए हैं। गांवों के लिए 787 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

750 KM सड़कों की मरम्मत पर 1392 करोड़ खर्च किए जाएंगे

सीएम ने बताया कि दिल्ली में सड़क नेटवर्क को बेहतर और धूल मुक्त करने के लिए 750 किलोमीटर सड़क पर काम होगा। इसके लिए 1392 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

MCD को सड़क विकास के लिए दिए जाएंगे 1000 करोड़

दिल्ली नगर निगम को एक हजार करोड़ अलग से सड़क विकास के लिए दिए जाएंगे।

बारापुला कॉरिडोर पूरा करने के लिए 210 करोड़ रुपये दिए

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में ऐलान किया कि बारापुला कॉरिडोर के लिए 210 करोड़ रुपये देकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे।

डबल डेकर फ्लाईओवर की भी घोषणा

  • आजादपुर से त्रिपोलिया गेट तक एलिवेटेड कॉरिडोर
  • भजनपुरा से यमुना विहार तक डबल डेकर फ्लाईओवर
  • मां आनंदमई मार्ग पर फ्लाईओवर

लोनी अंडरपास के लिए 100 का प्रस्ताव

  • बारापूला एलिवेटेड कॉरिडोर फेस 3 के लिए गैप फंडिंग पूरा करते हुए 200 करोड़ दिए गए हैं और इस परियोजना को जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
  • लोनी रोड अंडरपास के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव

25 करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज बनेंगे

  • दिल्ली की सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए 1392 करोड़ का प्रस्ताव, इस राशि से 700 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी।
  • 25 करोड़ की लागत से दिल्ली में अलग-अलग स्थान पर फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने 200 करोड़ रुपये

दिल्ली को 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए 3942 करोड़ का बजट दिया जाएगा। बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

नालों पर लगेंगे सोलर पैनल, अंडरग्राउंड होंगी तारें

  • नालों पर लगेंगे सोलर पैनल
  • दिल्ली को 3942 करोड़ का बजट बिजली पर
  • दिल्ली सौर ऊर्जा की गति और तेजी से बढ़ेगी
  • दिल्ली में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए अनेक प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं
  • चांदनी चौक में भी इस परियोजना को शुरू किया गया है
  • इससे सुरक्षा होगी, दुर्घटनाएं कम होंगी और दिल्ली के सुंदरता भी बढ़ेगी

नए सचिवालय का शुरू होगा काम

  • टिकरी खानपुर गाजीपुर मंडी का विकास किया जाएगा
  • दिल्ली सरकार अपना नया सचिवालय बनाने पर काम करेगी
  • सरकारी फ्लैटों की समस्या को कम करने के लिए कॉलोनी बनाई जाएगी

दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपये

सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली के बजट में इस बार सभी विधायकों को क्षेत्र में विकास के लिए 350 करोड़ रुपये रखे गए हैं। प्रत्येक विधानसभा के लिए पांच करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

फायर डिपार्टमेंट को 674 करोड़ का प्रावधान

दिल्ली में पिछले दिनों एक आग की घटना हुई है जिसने हम सबको दुखी किया है। हमारे फायर सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। पिछले साल हमने काफी काम किया है। इस साल 674 करोड़ फायर डिपार्टमेंट को दिया गया है। पिछले साल 500 करोड़ के करीब पैसा दिया गया था।

जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ का प्रावधान

  • जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ का प्रावधान
  • जल आपूर्ति में 10 एमजीडी की वृद्धि की गई है अनेक नई लाइन बिछाई जा रही हैं
  • हर घर में नल के माध्यम से पानी जाए यह हमारा संकल्प है
  • पिछले साल 172 km पानी की लाइन बिछाई।
  • चंद्रावल प्लांट में पाइप लाइन विस्तार का काम चल रहा है, इससे लगभग 9 विधानसभाओं को लाभ मिलेगा
  • हम सीवर सिस्टम को बेहतर कर रहे हैं
  • 180 किलोमीटर इस साल नई सीवर लाइन बिछाई गई हैं और 110 किलोमीटर सीवर लाइन को बदला गया है

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m