जालंधर: जालंधर के लोगो के लिए अहम खबर सामने आई है, जिसमें रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) के रूट को लेकर बड़ा बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने के दौरान जालंधर सिटी स्टेशन से नहीं गुजरेगी। नए रूट के मुताबिक, ट्रेन अब बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू के रास्ते चलेगी।
जानकारी है कि 10 अगस्त 2025 को इस ट्रेन को जालंधर के लिए एक बड़ी सौगात के तौर पर शुरू किया गया था, लेकिन ट्रायल के बाद इसे यहां से हटा दिया गया। इस फैसले से शहर के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। अब जालंधर के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए जालंधर कैंट या फगवाड़ा जाना पड़ेगा। हालांकि, दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज जालंधर कैंट में बना रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रायल के दौरान इस ट्रेन के कारण अन्य ट्रेनों जैसे शताब्दी एक्सप्रेस और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के समय में देरी हो रही थी। व्यस्त ट्रैक पर नई ट्रेन को समायोजित करना मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।
- काल भैरव धाम पीठाधीश्वर को जान से मारने की धमकी, कहा- शराब छुड़ाने की मुहिम बंद करो वरना…
- फिल्मी स्टाइल में अपहरण: ‘लाल स्विफ्ट’ से किया अगवा, ‘सफेद क्रेटा’ से दी चकमा, पुलिस के हत्थे चढ़ें 5 बदमाश
- ट्रैक्टर चोरी का खुलासा: रीवा से 4 आरोपी गिरफ्तार, वाहन समेत वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त
- अनंत सिंह का 50KM लंबा मेगा रोड शो, पटना से मोकामा तक सड़कों पर गाड़ियों का सैलाब, 200 गाड़ियां और शेर-ए-बिहार के नारे
- घर में दो नाग सांप मिलने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, देखें VIDEO…

