अमृतसर: वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में नई जानकारी सामने आई है। आम आदमी पार्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर से जुड़े विवाद के बाद आज रंधावा का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उनका अंतिम संस्कार भी आज ही कर दिया जाएगा।
दूसरी ओर, मृतक की मां ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि रंधावा का पोस्टमॉर्टम पीजीआई या एम्स के डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मजबूत की जा सके।
रंधावा की बॉडी अभी अमृतसर के ई.एम.सी. अस्पताल में है, जहां से उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा। मृतक का अंतिम संस्कार आज दोपहर होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जबकि भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्होंने खुद इस्तीफा दे दिया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

पत्नी ने की CBI जांच की मांग
मृतक रंधावा की पत्नी उपिंदर ने भी सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि सरकार और पुलिस भुल्लर की है, इसलिए उन्हें इस जांच पर भरोसा नहीं है और वह इस मामले की CBI जांच चाहती हैं।
ऐसे हुई मौत
शनिवार को गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया था। सल्फास खाते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
- नीतीश पर तेजस्वी का वार, क्राइम डेटा पर मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष ने घेरा, जानें किसने क्या बोला
- अफवाहों से बढ़ी भीड़: आलीराजपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ईंधन की कमी को लेकर कलेक्टर ने कही ये बात
- बड़ी खबरः होटल्स, रेस्टोरेंट और केटर्स को मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, किसे कितना प्रतिशत आवंटन, देखें..
- Navratri Maha Ashtami पर नवार्ण मंत्र का जाप देगा चमत्कारी लाभ, मनोकामना पूर्ति के लिए ये करें…
- IPL Lowest Total : कोई 49 तो कोई 58 पर ऑलआउट, ताश के पत्तों की तरह बिखरी ये टीमें, RCB के नाम है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

