Chaitra Navratri 2026: अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर दूर भोजपुर विधानसभा के ग्राम गुदावल में ‘मां कंकाली’ (Maa Kankali Mandir) का दरबार स्थित है। लगभग ढाई सौ साल पुराने इस मंदिर में भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। दशहरे के दिन हवन के बाद कुछ क्षण के लिए मां की गर्दन सीधी हो जाती है। जो भक्त यह नज़ारा देख ले उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। कहा जाता है कि यहां रोज़ कई चमत्कार होते हैं।
मां कंकाली के दरबार को लेकर ग्रामीण बताते हैं कि गांव के पटेल हरलाल मीणा को मां ने सपना दिया था और इस स्थान पर खुदाई कर मूर्ति निकालकर स्थापना करने की बात कही थी। इसके बाद पटेल हरलाल मीणा ने सन 1731 में इसी जगह खुदाई कराई, तो मां कंकाली के साथ ब्रह्मा विष्णु महेश की मूर्ति भी निकली थी। हरलाल मीणा ने सभी मूर्तियों के साथ मां कंकाली की मूर्ति निकलवाई थी और उनको यहां पर विराजमान किया था। तब से लेकर आज तक मां भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: विश्व विख्यात पीतांबरा पीठ में विराजती हैं सत्ता की देवी, राजनीति में बड़े पद के लिए होते हैं अनुष्ठान, जानिए क्या है इतिहास?
चोरों की चली गई थी आंखें फिर ऐसे मिली रोशनी
कहा जाता है कि एक बार कुछ चोरों ने मां कंकाली के इस मंदिर में चोरी कर ली थी। इसके बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन जब उन्होंने इस दरबार में आकर अपनी गलती मानी और मां कंकाली के दरबार में पहुंचकर माफी मांगी तब जाकर उनकी आंखों की रोशनी वापस आई थी। बताया जाता है कि देश के कोने-कोने से भक्त यहां मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: यहां खुद प्रकट हुई मां जालपा की मूर्ति, उल्टा स्वास्तिक बनाकर मन्नत, ‘पाती’ की परंपरा भी है प्रसिद्ध
111 साल से जल रही अखंड ज्योति
मंदिर के पुजारी कहते हैं कि जिन महिलाओं की गोद सूनी होती है, यहां आकर उनकी गोद भर जाती हैं। वहीं लोग अपने बिगड़े कामों की हाजिरी लगाने भी पहुंचते हैं और मन्नत का काम पूरा होने पर मां का धन्यवाद करने भी यहां पहुंचते हैं। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह लगभग 111 साल से अखंड ज्योति जल रही है, जो सदा जलती रहती है। वहीं मां के साथ ब्रह्मा विष्णु महेश की मूर्ति भी निकली थी, जो स्वयंभू है। इसकी भव्यता लोकप्रियता इतनी है कि यहां पर एक बार हाजिरी लगाने मात्र से सारे कष्ट मां हर लेती है। वहीं भोपाल से पहुंचे भक्त बताते हैं की मां के दरबार में विगत कई वर्षों से जा रहे हैं और मां के दरबार में जो मांगों वो मिलता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

