Ram Navami 2026: राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ा है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हुए है। इस पावन अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया जा रहा है। जिसका लाइव प्रसारण नीचे गिए लिंक पर आप देख सकते है।

भगवान राम के ललाट की शोभा बढ़ाएंगे सूर्यदेव

सूर्य तिलक करने के लिए पहले सूर्य की किरणों को अलग-अलग तीन दर्पणों के जरिए अलग-अलग एंगल में डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद पीतल की पाइपों के जरिए इन किरणों को आगे गुजारा जएगा। इसके बाद उन किरणों को लेंस के जरिए सीधे राम लला के मस्तिष्क पर डायवर्ट किया जाएगा। चार मिनट तक यह पूरी प्रक्रिया चलेगी।

READ MORE: Ram Navami 2026: अयोध्या में आस्था का सैलाब, सरयू में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु, एक साथ मनेगा 8 हजार मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव

बताया जा रहा है कि सूर्य की किरणें निर्धारित समय पर गर्भगृह में स्थित रामलला के मस्तक पर लगभग चार मिनट तक ठहरेंगी। जिससे एक ऐतिहासिक और दिव्य क्षण साकार होगा। इस पल की साक्षी के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे हुए है। सूर्य तिलक की सटीक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दो से तीन ट्रायल रन किए गए हैं, ताकि सूर्य किरणों का संरेखण बिल्कुल सही रहे।

देखें लाइव:-