बठिंडा: बठिंडा की पुलिस चौकी बल्लूआना के अधीन आने वाले एक गांव में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बच्ची की उमर करीब 13 साल बताई जा रही है. बड़ी बात यह है कि बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए उसकी मां तीन दिनों से भटक रही है.पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस आरोपी युवक पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रही है.
दूसरी ओर, एसपी (डी) जसमीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है.
पीड़िता की मां ने बताया कि वह बठिंडा में एक प्राइवेट नौकरी करती है. उसकी 13 साल की बेटी जब गांव में कहीं जाती है, तो गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है और जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास करता है. उसे कई तरह से परेशान करता है. पीड़िता की मां के अनुसार, हद तो तब हो गई जब उनकी अनुपस्थिति में बेटी घर की सफाई कर रही थी; इसी दौरान आरोपी युवक पड़ोसी की छत पर आया और चुपके से लड़की का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. इससे लड़की और उसके घर वाले बेहद परेशान है.

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस चौकी बल्लूआना में शिकायत दी, तो तीन दिनों तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय परिवार पर ही समझौते का दबाव बनाया. इस संबंध में एसपी (डी) जसमीत सिंह ने बताया कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए. इसके बाद पुलिस चौकी बल्लूआना ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता की मां के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
- ‘युद्ध न रुका तो परिणाम…’ तेल संकट के बीच इस CEO ने दी चेतावनी, कहा- ग्लोबल मंदी को लेकर उलटी गिनती शुरू
- गैस खत्म हुई तो लकड़ी चुनने गए थे 3 मासूम, सरयू नदी में पानी पीने के दौरान डूबे, भाई-बहन समेत तीनों की मौत
- ये अप्रैल फूल नहीं है…: 1 अप्रैल से लागू होंगे बिजली के बढ़े हुए दाम, 4.8% महंगी हुई बिजली, ऊर्जा मंत्री तोमर बोले- यह सब प्रक्रिया के तहत हुआ
- पत्नी को मौके पर बुलाओ नहीं तो… तड़के सुबह कोतवाली परिसर में लगे टावर पर चढ़ा युवक, पेड़-बिजली खंभों पर चढ़कर पहले भी कर चुका है हंगामा
- बाइक चोर गैंग का भंड़ाफोड़ : 19 साल के मास्टरमाइंड समेत सात गिरफ्तार, 25 हजार में बेचते थे चोरी की गाड़ियों

