कुंदन कुमार, पटना। बिहार की सियासत में आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हम नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के राजनीतिक सलाहकार दानिश रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक पुलिसकर्मी के हाथ से पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दानिश रिजवान के इस वीडियो को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। राजद और कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बिहार सरकार और बिहार पुलिस पर निशाना साधा है।
दानिश रिजवान ने बताया एआई जेनरेटेड वीडियो
हालांकि, अब इस मामले पर दानिश रिजवान कि भी प्रतिक्रिया सामने आई है। दानिश रिजवान ने वीडियो जारी करते हुए अपने बयान में वायरल वीडियो एआई जेनरेटेड वीडियो बताया है। उन्होंने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ये वीडियो तेजस्वी जी नहीं डाले हैं, वो तो शाम के शराब के नशे में रहते हैं। उन्हें पता नहीं कि ये वीडियो कब की है? कैसी है?
दानिश रिजवान ने कहा कि, कोई भी वीडियो शेयर करने से पहले तेजस्वी यादव को थोड़ा-पढ़ लिख लीजिए नहीं तो ऐसे ही लोग आपको बेवकूफ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी हो या राजेश राम हो या मल्लिकार्जुन खड़गे हो सभी पर छवि धूमिल करने का हम मुकदमा दर्ज करेंगे। दानिश रिजवान ने कहा कि, वैसे यू ट्यूबर पर भी हम मुकदमा करेंगे, जिसने हमारे छवि को धूमिल किया है।
राजद ने सरकार औऱ पुलिस पर उठाए थे सवाल
बता दें कि दानिश रिजवान के इस वायरल वीडियो को राजद और बिहार कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर किया है। हालांकि फिलहाल तेजस्वी के फेसबुक या फिर एक्स पर यह पोस्ट नहीं दिख रही है। राजद ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि, बिहार में है कौन सा नियम कानून? यह NDA का राज है, मतलब गुंडों का राज है। राजद ने आगे लिखा, खुलेआम फायरिंग करते हम के प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान! बिहार पुलिस और सीएम नीतीश मुंह में दही जमाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें।
बिहार कांग्रेस ने भी शेयर किया वीडियो
बिहार कांग्रेस ने भी दानिश रिजवान के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया था। बिहार कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, सर्विस रिवॉल्वर से सलामी देते गुण्डाराज सरकार के प्रमुख घटक दल ‘हम ‘ पार्टी के प्रवक्ता सह जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिज़वान। गृहमंत्री सम्राट चौधरी जी_इतिहास हत्या से फुर्सत मिल जाए तो इसपर भी एक व्याख्यान प्रस्तुत कीजिए।
वीडियो के जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले पर भोजपुर एसपी राज का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। इसके सच्चाई को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सही होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटी हुई है कि राजद ने जिस वीडियो को शेयर किया है वह असली है या फर्जी?
ये भी पढ़ें- सम्राट अशोक की जयंती पर डिप्टी सीएम ने कर दिया बड़ा ‘ब्लंडर’, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

