दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में एक दर्दनाक घटना ने इलाके को सदमे में डाल दिया है। नर्मदापुरम-बुधनी मार्ग पर स्थित नर्मदा ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगा दी। ऊंचाई से सीधे नदी किनारे के पत्थरों पर गिरने के कारण युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
READ MORE: भोपाल में पराली जलाने पर 3 महीने का प्रतिबंध, एडीएम ने जारी किया आदेश; उल्लंघन पर होगी FIR
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक एक दूध डेयरी संचालक था। घटना के समय उसकी बाइक ब्रिज पर ही खड़ी मिली है। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
READ MORE: भोपाल में एम्स हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरा: आधा दर्जन लोग घायल, 35 साल पुराने भवन के ऊपर बन रही थी बिल्डिंग
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।यह घटना नर्मदा ब्रिज को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

