बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की खबर समाने आई है. इस हादस में तीन मजदूरों की जान चले गई, यह हादसा तब हुआ जब मकान की मरम्मत की जा रही थी.
प्जानकारी के अनुसार, विशाल पुत्र जीवन कुमार निवासी फरवाही का मकान सीवरेज का पानी नींव में जाने के कारण एक तरफ से कमजोर होकर बैठ गया था. इस मकान की मरम्मत का काम रणजीत ठेकेदार निवासी मोगा द्वारा किया जा रहा था और मकान को ऊपर उठाने का कार्य चल रहा था, इस दौरान ही यह बड़ा हादसा हुआ है.
शनिवार रात चार युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात युवक उसी मकान के अंदर सो रहे थे, यह सभी मोगा के रहने वाले थे. रविवार सुबह अचानक मकान की एक दीवार झुक गई, जिससे पूरा ढांचा गिर पड़ा.

मौके पर हुई मौत
इस हादसे में तीन युवकों की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल बरनाला के मर्चुरी में रखवाया गया है . वहीं चौथे युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
- संकट के दौर में पक्ष-विपक्ष हों एकजुट, सभापति ने याद दिलाया अटल-इंदिरा का दौर
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत ने निभाया पड़ोसी धर्म ! श्रीलंका को भेजा 38000 मीट्रिक टन तेल: आभार जताते हुए श्रीलंकाई राष्ट्रपति बोले- PM मोदी का धन्यवाद
- इंदौर जैसी आग शहडोल में: ई-स्कूटी ब्लास्ट से सुपरवाइजर का घर राख, मछलियां तक जलीं, शादी की खुशियां उजड़ीं
- TVK ने कर दिया उम्मीदवारों का ऐलान, एक्टर विजय दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे
- पंजाब में सुबह से झमाझम बारिश, 30 मार्च तक जारी रहेगा असर
