Most Runs in T20 Cricket: 28 मार्च की तारीख विराट कोहली के लिए खास बन गई है. इस दिन उन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया. आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में कोहली ने 69 रनों की पारी खेली और एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें ‘किंग’ क्यों कहा जाता है. जैसे ही उन्होंने चिन्नास्वामी में 69 रन ठोके, तो पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक का बरसों पुराना रिकॉर्ड टूट गया. कोहली उन बल्लेबाजों की लिस्ट में अब आठवें नंबर पर आ चुके हैं, जिन्होंने टी20 में बल्ले से रनों की बारिश की है. अब वह उन दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना चुके हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 13000+ रन किए हैं.

कोहली अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ग्लोबल लिस्ट में आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं. जिस रफ्तार से कोहली रन बना रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब वह 15,000 रनों का जादुई आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बनेंगे. इस लिस्ट में नंबर एक पर क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने सालों तक टी20 क्रिकेट में राज किया. उनके द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा 14562 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड कोहली भविष्य में तोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं फिलहाल कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में कितने रन हैं और इस फॉर्मेट के टॉप 10 बल्लेबाज कौन-कौन हैं?

शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में कितने रन बनाए? (Most Runs in T20 Cricket)

शोएब मलिक के नाम टी20 क्रिकेट में कुल 13,571 रन दर्ज हैं. उन्होंने पाकिस्तान और दुनिया भर में टी20 क्रिकेट के 557 मैचों में 35.99 की औसत से ये रन जोड़े हैं. इस दिग्गज ने 2005 से लेकर 2026 तक टी20 करियर में कुल 83 अर्धशतक ठोके हैं.

विराट कोहली के नाम अब टी20 क्रिकेट में कितने रन हैं?

विराट कोहली 2007 से लेकर अब तक 415 मैच खेलकर 13,612 रन बना चुके हैं, जिनमें 9 शतक और 106 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 42.14 की औसत से ये रन बनाए हैं. कोहली आईपीएल में करीब 9000 रन बना चुके हैं. वह अगर अगले कुछ सालों तक और खेलते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर सकते हैं.

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 10 बल्लेबाज

  1. क्रिस गेल- 463 मैचों में 14562 रन
  2. कायरन पोलार्ड- 735 मैचों में 14482 रन
  3. एलेक्स हेल्स- 528 मैचों में 14449 रन
  4. डेविड वॉर्नर- 433 मैचों में 14063 रन
  5. जोस बटलर- 493 मैचों में 13845 रन
  6. विराट कोहली- 415 मैचों में 13612 रन
  7. शोएब मलिक- 557 मैचों में 13571 रन
  8. जेम्स विंस- 470 मैचों में 13102 रन
  9. क्विंटन डी कॉक – 439 मैचों में 12322 रन
  10. रोहित शर्मा – 463 मैचों में 12248 रन