Punjab News : पटियाला. सनौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 2 साल पुराने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटियाला पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. करीब 6 महीने से फरार चल रहे विधायक को पुलिस ने पांच दिन पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार किया था.

पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि साल 2013-14 में उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए विधायक से हुई थी. पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पीड़िता को पता चला कि विधायक ने उनसे झूठ बोला और उनके साथ धोखाधड़ी की.
कस्टडी से फरार होकर गए थे ऑस्ट्रेलिया
केस दर्ज होने के बाद विधायक पठानमाजरा को पहले हरियाणा के करनाल में घेरा गया था, लेकिन वे पुलिस हिरासत से चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे. इसके बाद वे भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चले गए. पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था.
विधायक ने इस मामले में राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी, जिसकी सुनवाई आज होनी थी. इसी सिलसिले में वे करीब 9 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे. जैसे ही वे दिल्ली पहुंचे, पुलिस को इसकी सूचना मिल गई. पुलिस ने पीछा कर उन्हें मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर बाईपास से धर दबोचा.
इन खबरों को भी पढ़ें
- पंजाब में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
- पंजाब में सुबह से झमाझम बारिश, 30 मार्च तक जारी रहेगा असर
- पंजाब को बड़ी सौगात: केजरीवाल और CM मान ने किया 100 नए मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन, बेअदबी के दोषियों को अब होगी उम्रकैद
- पंजाब रचेगा इतिहास: पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान
- बरनाला के फरवाही में बड़ा हादसा: मकान गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक लापता

