बठिंडा. पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह वकील था. बेटे के इस कार्य से परिवार के लोग स्तंभ है. घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.मृतक ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने मोहाली के एक बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए. दविंदर ने कहा कि बिल्डर ने उनसे करोड़ों रुपये लिए, लेकिन पैसे वापस नहीं किए और उनके साथ धोखाधड़ी की गई.
वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके पिता सुखराज नत्त ने जमीन बेचकर पैसे दिए थे. पिता के निधन के बाद मिले पैसे भी उन्होंने उसी बिल्डर को दे दिए, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के पास भी गए थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. वह इस सारी स्थिति से थक चुके हैं.

बड़ा धोखा हुआ मेरे साथ
दविंदर नत्त ने वीडियो में कहा कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है और चारों तरफ से निराश होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं. उन्होंने अपने परिवार के लिए इंसाफ की अपील भी की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूरे, देश में सबसे ज्यादा CG में बने घर
- फ्लाइट से पहले जरूरी खबर! अमृतसर एयरपोर्ट पर 9 घंटे रोज बंद रहेगा रनवे, कई उड़ानें प्रभावित
- Vivian Dsena के घर फिर से आईं खुशियां, पत्नी Nooran Aly ने बेटे को दिया जन्म …
- नेपाल में नई सरकार के आते ही बॉर्डर देनों देशों ने शुरू किया जॉइंट सर्वे, ‘नो मैंस लैंड’ को लेकर संयुक्त बैठक हुई
- धार भोजशाला विवाद: फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 16 मार्च के आदेश को दी चुनौती

