IPL 2026 : आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त देकर अपने नाम किया। मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर अर्धशतक बनाया। यह मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के बाद मुकाबला राजस्थान +4.171 रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। चेन्नई की टीम ने जल्द विकेट खोते चली गई। ओवरटन की बल्लेबाजी ने टीम को 127 रन पहुंचाया।रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने बेखौफ अंदाज में खेलना शुरू किया। सूर्यवंशी ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन दूरी नहीं मिल पाई। सीएसकी की बदकिस्मती रही और फील्डर ने कैच छोड़ दिया। इसके बाद वैभव ने ने महज 15 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। वह 52 रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। चेन्नई से जैमी ओवरटन टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 43 रन बनाए। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले। 12.1 ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली।   

देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर : सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर : डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे