Israel Unit-8200: इजराइल खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) को दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी माना जाता है। इजराइल के किसी भी ऑपरेशन में मोसाद का नाम बढ़-चढ़कर लिया जाता है। हालांकि इस बार अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (Iran War) में यूनिट-8200 की चर्चा सबसे ज्य़ादाहो रही है। ईरान में इजराइल की यूनिट-8200 तबाही मचा रखी है। इसी यूनिट के जरिए इजराइल ईरान के बड़े नेताओं की टारगेट किलिंग कर रहा है। टारगेट किलिंग के लिए इजराइल के इस यूनिट को काफी खतरनाक माना जाता है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई (Ali Khamenei) से लेकर आईआरजीसी चीफ मोहम्मद पाकपूर जैसे टॉप नेताओं की हत्या इसी यूनिट ने की है।
यह सेना के भीतर एक खुफिया एजेंसी है, जिसकी स्थापना सेना को साइबर और अन्य सोशल सहायता देने के लिए की गई थी। इस यूनिट के ऑपरेशन में कम से कम ईरान के 40 बड़े नेताओं की हत्या हुई है। यह यूनिट मोसाद से काफी अलग है. यह इजराइल डिफेंस फोर्स के भीतर एक अलग खुफिया इकाई है।
इजराइल में यूनिट 8200 को ‘श्मोने मताइम” नाम से जाना जाता है। 1948 में इसकी स्थापना की गई थी. यह इजराइल डिफेंस फोर्स की पर्सनल खुफिया एजेंसी है। इसका मकसद सेना को खुफिया और साइबर से जुड़े मामलों की जानकारी देना है, जिससे ऑपरेशन को आसानी से संपन्न किया जा सके। यह संस्था अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी या ब्रिटेन की जीसीएचक्यू के समकक्ष है। इसे इजराइल सैन्य फोर्स की सबसे बड़ी इकाई भी कहा जाता है। यूनिट 8200 खुफिया तरीके से ऑपरेशन को अंजाम देती है। इसे सिग्नल इंटेलिजेंस से लेकर डेटा माइनिंग और तकनीकी हमले में माहिर माना जाता है। ईरान में अली खामेनेई के लोकेशन को इस यूनिट ने कैमरे को हैक कर ट्रेस किया था।
यूनिट 8200 ने पहले भी दिया था झटका
2005-10 के बीच इजराइल ने ईरान के परमाणु निर्माण के ठिकानों को बर्बाद करने के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। दरअसल, इजराइल को यह जानकारी मिली थी कि ईरान यूरेनियम संवर्धन के जरिए परमाणु हथियार तैयार कर रहा है। इसके बाद इजराइल ने उसके सेंट्रीफ्यूज को बर्बाद करने का फैसला किया। इसकी जिम्मेदारी यूनिट 8200 को सौंपी गई। इस काम को यूनिट-8200 ने आसानी से किया था। इस यूनिट के अधिकांश कर्मचारी 20-25 साल के होते हैं. इसे इजराइल का काफी यंग यूनिट भी माना जाता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

