LSG vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद लखनऊ की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। अब दिल्ली को मुकाबला जीतने के लिए 142 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
बता दें कि इस मुकाबले में लखनऊ की शुरुआत काफी खराब रही। मैच की शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने लखनऊ को उनके ही घर में दबाव में ला दिया। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लखनऊ ने 6.3 ओवर में 49 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान पहले कप्तान ऋषभ पंत 7 और एडेन मार्करम 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आयुष बडोनी तो खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। वहीं संभलकर खेल रहे मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाकर पारी समाप्त की। लखनऊ को छठा झटका मुकुल चौधरी के रूप में लगा, वह सिर्फ 14 रन बना पाए।
लगातार गिरते विकेटों के बीच अब्दुल समद और शाहबाज अहमद ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। इस दौरान समद ने 36 रन की पारी खेली, जबकि शाहबाज ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में टी नटराजन और लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके। उनके अलावा कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
LSG की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर
DC की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

