IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद लखनऊ की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. दिल्ली को जीत के लिए 142 रनों की दरकार थी.
शुरुआती में दिल्ली की टीम की पारी लड़खड़ाई गई. समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी से जलवा बिखरा और टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 70 रन की नाबाद पारी खेली. दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन बनाए. थंगारसु नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए. वहीं स्पीनर कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके. वहीं लखनऊ से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए. मोहसिन खान और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला. अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए.
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
LSG की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर
DC की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

