Shri Balaji Dham Sriganganagar: सरहदी जिले श्रीगंगानगर के मुख्यालय पर स्थित श्रीबालाजी धाम में इस वक्त भक्ति, आस्था और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंदिर अपना 25वां स्थापना दिवस भी मना रहा है। दरअसल, पिछले ढाई दशकों से यह धाम न केवल जिले बल्कि पूरे संभाग के श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहाँ मांगी गई हर मन्नत पवनपुत्र बजरंगबली खाली नहीं जाने देते।

25 साल से जल रही है चमत्कारी अखंड दीप
गौर करने वाली बात यह है कि इस धाम की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ प्रज्वलित अखंड ज्योत है। मिली जानकारी के अनुसार, श्रीगणेश की ज्योति रणथंभौर से और हनुमानजी की ज्योति सालासर धाम से पैदल लाकर यहाँ स्थापित की गई थी। बता दें कि यह ज्योत पिछले 25 वर्षों से अनवरत जल रही है। आज भी सैकड़ों श्रद्धालु मीलों का सफर पैदल तय कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
हाईटेक तरीके से पहुंचता है 160 सवामणी का भोग
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, इस साल का उत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि हनुमान जी को रिकॉर्ड 160 सवामणी का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर की व्यवस्था इतनी आधुनिक है कि भोग निर्माण स्थल से सीधा पूजा स्थल तक हाईटे तरीके से पहुंचाया जाता है। मंदिर में दिन-रात अखंड राम नाम का जाप गूंज रहा है। हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा का कड़ा पहरा, 200 सेवादार तैनात
भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष टांटिया ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि को मॉनिटर किया जा रहा है। 200 सेवादारों की टीम भक्तों की सुविधा और अनुशासन बनाए रखने के लिए तैनात है।
पढ़ें ये खबरें
- 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए हैदराबाद जाएंगे 4 एसपी, इन अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…
- लाल बना बाप का कालः छोटी सी बात पर बेटे ने पिता को सुलाई मौत की नींद, कत्ल की वारदात जानकर कांप उठेगी रूह
- Train Cancelled : रायगढ़-बिलासपुर मेमू 12 अप्रैल तक रहेगी रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस भी प्रभावित
- मुंगेर में 1.70 लाख का घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ आयुक्त का पेशकार, सरकारी जमीन को सरकारी घोषित करने के लिए मांगी थी 5 लाख की रिश्वत
- जनजातीय गांव से इंटरनेशनल फुटबॉल तक का सफर, हर पोज़िशन पर खेलने की है खासियत, जानिए छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा के संघर्ष और सफलता की कहानी
