लकनऊ. बख्शी का तालाब (BKT) इलाके में प्रशासन ने बुधवार देर रात बुलडोजर चलाकर यहां मौजूद एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त कर दिया. हाई कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते 1 अप्रैल की देर रात ये कार्रवाई की गई. जानकारी के मुताबिक ये मस्जिद ग्रामसभा की जमीन पर बनी थी. जिसके चलते ये कार्रवाई की गई.

मामला ग्राम अस्ति का है. गाटा संख्या 648 की जमीन पर प्रशासन ने ये कार्रवाई की. आरोप है कि सरकारी जमीन जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था. इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मामला कोर्ट में लंबित था. न्यायालय में सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी ने इस निर्माण को वैध बताने की कोशिश की, लेकिन वैध अधिकार साबित नहीं कर सकी. लिहाजा अदालत ने याचिका खारिज कर दी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें : पहले शराब पिलाई, फिर… बहन से छेड़छाड़ करने वाले दोस्त की हत्या, पुलिस से बचने के लिए की ऐसी प्लानिंग, 9 महीने बाद खुली पोल

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. भारी संख्या में स्थानीय लोग वहां आकर खड़े हो गए. विरोध की आशंका के बीच प्रशासन ने पहले ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर रखी थी. लोगों का कहना था कि यहां बाहरी लोग काफी आते-जाते थे जिससे तनाव की स्थिति पैदा होने लगी थी. प्रशासन ने तनाव की आशंका को देखते हुए भी बुलडोजर कार्रवाई को जरूरी बताया. प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह एक्शन कोर्ट के आदेश के तहत लिया गया है.