KKR vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि, SRH के कप्तान ईशान किशन ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। स्पिनर शिवांग कुमार की एंट्री हुई है। उन्हें हर्षल पटेल की जगह मौका मिला है।

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

पहली जीत की तलाश में हैं दोनों टीमें

KKR और SRH दोनों ही टीमों के लिए इस सीजन की शुरुआत बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रही। 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त झेलनी पड़ी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर बनाने के बावजूद 6 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में आज दोनों टीमें अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

KKR बनाम SRH में किसका पलड़ा है भारी?

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें कोलकाता का पलड़ा भारी है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 10 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है।

आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच कुल 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मुकाबला केकेआर ने जीता था, जबकि एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने नाम किया था।

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां शुरुआत में विकेट पर अच्छा बाउंस और ट्रू पेस देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने में आसानी होती है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और उछाल मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, बल्लेबाजी करना और आसान हो जाता है।

इस मैदान की खासियत इसकी छोटी स्क्वेयर बाउंड्री है, जिसके चलते यहां बड़े स्कोर बनना आम बात है। आईपीएल मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170-185 के बीच रहता है। बल्लेबाजों के लिए यह एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू साबित होता है, जहां चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है।

हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी होने लगती है, जिससे मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने लगती है। इसके बावजूद, कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के पक्ष में ही झुकी रहती है।

रात के मुकाबलों में ओस (ड्यू) का असर काफी अहम होता है। दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आती है, लेकिन गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है।

आंकड़ों की बात करें तो आईपीएल में ईडन गार्डन्स पर अब तक कुल 100 मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 57 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

इसके अलावा, आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ 262 रनों का ऐतिहासिक सफल रनचेज इसी मैदान पर किया था, जो टी20 इतिहास के सबसे बड़े सफल लक्ष्य में से एक है। ऐसे में कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ईडन गार्डन्स की पिच एक संतुलित लेकिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल सतह है, जहां टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

ईडन गार्डन्स में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रिकॉर्ड देखें तो कोलकाता का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। दोनों टीमों ने इस मैदान पर अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से कोलकाता ने 8 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि हैदराबाद सिर्फ 3 बार ही जीत दर्ज कर पाई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछली बार कोलकाता को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2023 में हराया था, तब उन्होंने मैच 23 रनों से जीता था।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H