राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार 3 अप्रैल को प्रदेश के 42 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट के साथ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी।

तेज आंधी-बारिश वाले अन्य जिले:

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में तेज आंधी (30-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। भोपाल में पिछले रात बारिश का दौर चला, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। 

READ MORE: 3 अप्रैल महाकाल आरती: मस्तक पर चांदी का बेलपत्र, चंद्र और आभूषणों से भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अप्रैल की शुरुआत में ही बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन किसानों के लिए यह फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m