IPL 2026 : आईपीएल 2026  के 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. चेपॉक स्टेडियम में PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 210 रन का लक्ष्य दिया है. वहीं पीबीकेएस के लिए सबसे जयदा वैशाख ने 2 विकेट झटके.

चेन्नई टीम के लिए सबसे ज्यादा आयुष म्हात्रे ने 73 रन बनाए हैं. वहीं सरफराज खान 12 गेंद पर 32 रन बनाए. इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने 1, ऋतुराज गायकवाड ने 28 और संजू सैमसन ने 7 रन की पारी खेली. युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन और जैवियर बार्टलेट को 1-1 विकेट मिला.

चेपॉक की पिच

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां की सतह धीमी होती है, जिससे बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा नहीं मिलता। ऐसे में पहले गेंदबाजी करना अक्सर बेहतर माना जाता है, हालांकि टारगेट का पीछा करना भी यहां संभव रहता है। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए संभलकर खेलना पड़ता है और आईपीएल में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है।

CSK और PBKS की प्लेइंग-11

CSK : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह।

PBKS : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बरार।

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।