National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 अप्रैल 2026) की खबरों में केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला; 80% पाकिस्तान गे; विदेशी मुद्रा भंडार में 10.29 अरब डॉलर की गिरावट; ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा के साथ हुई थी मारपीट प्रमुख रहा।

1. केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला
केरल के मलप्पुरम जिले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है. आरोप है कि जब शशि थरूर वंडूर में विधानसभा चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी तिरुवल्ली चेल्लीथोडु ब्रिज के पास उनके काफिले को रोक दिया गया. यूडीएफ उम्मीदवार ए.पी. अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे शशि थरूर के वाहन को अज्ञात हमलावरों ने न केवल रोका, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

2. 80% पाकिस्तान गे
पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान की 80% आबादी गे है और 20% बाइसेक्शुअल। उन्होंने कहा कि वहां कोई स्ट्रेट नहीं है, यह खुला राज है जो सामाजिक दबाव, धर्म और परिवार की इज्जत के कारण छिपाया जाता है। पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच ने दावा किया है कि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत जनता गे है और बाकी 20 प्रतिशत बाइसेक्शुअल हैं. उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दबाव और धर्म के कारण अपनी असल यौन पहचान छुपाते हैं.

3. विदेशी मुद्रा भंडार में 10.29 अरब डॉलर की गिरावट
देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार $10.288 बिलियन घटकर $688.058 बिलियन रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी, विदेशी मुद्रा भंडार में $11.413 बिलियन की गिरावट देखी गई थी, जो घटकर $698.346 बिलियन हो गया था. इसका मतलब है कि, दो सप्ताह की अवधि में कुल मिलाकर $21 बिलियन से अधिक की कमी देखी गई है.

4. ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा के साथ हुई थी मारपीट
हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) ने एक वीडियो शेयर कर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा (Raghav Chadda) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘शीशमहल’ (सीएम हाउस) में कथित तौर पर अपमानित किया गया और मारपीट की गई। जयहिंद के मुताबिक, राघव चड्ढा को “मुर्गा बनाकर पीटा गया” और यह घटना चार नेताओं की मौजूदगी में हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान राघव की आंख पर चोट लगी थी, जिसके इलाज के लिए वे इंग्लैंड गए थे।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
तमिलनाडु-पुडुचेरी की सियासत में ‘लॉटरी किंग’ मार्टिन फैमिली की एंट्रीः लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन का परिवार इन दिनों किसी राजनीतिक गठबंधन से कम नहीं दिखता. दिलचस्प बात यह है कि परिवार का हर सदस्य अलग-अलग दलों के साथ अपनी किस्मत आजमा रहा है. सैंटियागो मार्टिन का राजनीतिक दुनिया के साथ रिश्ता दशकों पुराना है. वे हमेशा ही चुनावी चंदे के माध्यम से DMK, AIADMK और BJP जैसी बड़ी पार्टियों के बड़े समर्थकों में से एक रहे हैं. लेकिन अब उनकी रणनीति में बदलाव आया है. पहले यह परिवार केवल परदे के पीछे से काम करता था, अब वे सीधे तौर पर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए हैं. (पूरी खबर पढ़े)
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन के साथ धक्का मुक्कीः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर हमले का आरोप सामने आया है। बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पश्चिम बंगाल के पूर्व अध्यक्ष व बहरामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी के साथ धक्का मुक्की की घटना हुई है। आज सुबह बहरामपुर के वार्ड नंबर 19 में जनसंपर्क कर रहे थे। उसी दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई है। धक्का-मुक्की का आरोप TMC पर लगा है। (पूरी खबर पढ़े)
एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किया पारः भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक और राहत की खबर आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ ने सफलतापूर्वक होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। इस जहाज पर लगभग 46,000 मीट्रिक टन LPG है, और अनुमान है कि यह 6 अप्रैल तक मुंबई पहुंच जाएगा। मार्च महीने में यह होर्मुज पार करने वाला सातवां भारतीय जहाज बन गया है। हालांकि, अभी भी कई भारतीय तेल–गैस जहाज होर्मुज में फंसे हुए हैं और ईरानी क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। इसके आगमन से देश में कुकिंग गैस की किल्लत झेल रहे लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। (पूरी खबर पढ़े)
GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हरायाः आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को उसके घरेलू मैदान पर 6 रन से हरा दिया। नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में सिर्फ 204 रन ही बना सकी। (पूरी खबर पढ़े)
समीर रिजवी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हरायाः आईपीएल में आज सीजन के पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हरा दिया है। अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने टीम के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (51 रन) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने सलीम रिजवी की 90 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

