एस आर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में घरेलू विवाद ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया जब एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। युवक ने उसके ऊपर डीजल उड़ेलकर माचिस मार दी। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता के मुताबिक इसकी वजह पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध था। घटना कैंट के घोसीपुरा की है।

यह भी पढ़ें: Ratlam Drug Factory Case: मास्टरमाइंड दिलावर खान समेत 4 की 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, नशे के कारोबार से की थी कमाई

पीड़िता दीपा रजक ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध था। वह उसका फोन चोरी कर महिला से बात कर रही थी। युवक को जैसे ही इसकी जानकरी मिली, उसने पत्नी से विवाद करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि उसने महिला पर डीजल उड़ेल दिया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही युवती को पड़ोसी से हुआ इश्क: युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध फिर किया इनकार, पीडिता ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

वहां मौजूद उसके भाई ने फौरन महिला पर पानी डाला और आग बुझाई। इसके बाद गंभीर हालात में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला आग में बुरी तरह झुलस गई और उसकी हालत नाजुक है। हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को भोपाल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m