Virat Kohli breaks Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा और विराट कोहली…ये दोनों ही दिग्गज आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से इस लीग का हिस्सा हैं. विराट जहां आरसीबी के लिए पिछले 19 साल से खेल रहे हैं तो वहीं रोहित 2011 से मुंबई टीम का हिस्सा हैं और उसे अपनी कप्तानी में 5 खिताब दिला चुके हैं. यहां इन दोनों की चर्चा हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 5 अप्रैल की रात आईपीएल के इतिहास का एक 18 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया. अब आप सोच रहे होंगे कि रिकॉर्ड टूटने से रोहित-विराट की चर्चा से क्या मतलब? तो मतलब है, क्योंकि यह रिकॉर्ड इन दोनों दिग्गजों के इर्द-गिर्द है. विराट ने एक खास मामले में रोहित शर्मा से नंबर-1 का ताज छीन लिया है.
दरअसल, विराट कोहली अब आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 बॉल पर 28 रन ठोककर 18 साल का इतिहास बदल दिया. वो चेन्नई के खिलाफ अपने करियर में 1174 रन पूरे कर चुके हैं. यह इस लीग के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
1 – विराट कोहली – 1174 रन vs CSK
2 – रोहित शर्मा – 1161 रन vs KKR
3 – विराट कोहली – 1159 रन vs PBKS
4 – डेविड वॉर्नर – 1134 रन vs PBKS
5 – विराट कोहली – 1130 रन vs DC
6 – डेविड वॉर्नर – 1093 रन vs KKR
7 – रोहित शर्मा – 1092 रन vs DC
8 – शिखर धवन – 1057 रन vs CSK
रोहित से छिना नंबर-1 का ताज
पहले ये रिकॉर्ड हिटमैन यानी रोहित शर्मा के नाम था. अभी एक हफ्ते पहले ही उन्होंने केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाकर आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रोहित ने केकेआर के खिलाफ 36 मैचों में 1161 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. लेकिन अब विराट ने चेन्नई के खिलाफ 18 बॉल पर 28 रनों की पारी खेलकर चेन्नई के खिलाफ 1174 रन पूरे किए और रोहित शर्मा से नंबर-1 का ताज छीन लिया.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

