KKR vs PBKS IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 12वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम आमने-सामने होंगी। KKR और PBKS दोनों इस सीजन में 3 मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान तीन बार की चैंपियन कोलकाता को जहां मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। ऐसे में जहां KKR सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में होगी, वहीं PBKS अपनी जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड यानी ईडन गार्डन्स में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

KKR बनाम PBKS हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल के मौजूदा सीजन में भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ हेड टू हेड आंकड़ों में उसका पलड़ा भारी है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 बार टक्कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है।

ईडन गार्डन्स में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ईडन गार्डन्स में 14 बार आमने-सामना हुए हैं। इस दौरान कोलकाता ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं, तो वहीं पंजाब ने 4 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच यहां 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। तेज़ आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान रहता है, और सतह सपाट होने के कारण गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज स्वतंत्र रूप से खेल पाते हैं। मैच की शुरुआत में तेज़ गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज प्रभावी होते हैं। छोटी बाउंड्री और ओस के चलते लक्ष्य का पीछा करना अक्सर आसान रहता है।

मैच पर मंडरा रहा बारिश का साया

कोलकाता में आज मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, केकेआर-पीबीकेएस मुकाबले के दौरान कोलकाता में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। तेज़ हवाएं और आंधी-तूफ़ान मैच में रुकावट डाल सकते हैं। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, जो अगले घंटे में बढ़कर 50 प्रतिशत हो सकती है और रात में धीरे-धीरे कम हो जाएगी। ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

ईडन गार्डन्स में IPL के आंकड़े

ईडन गार्डन्स बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मैदान माना जाता है और यहां अब तक 101 मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 बार जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 57 बार जीत हासिल की है, यानी यहां लक्ष्य का पीछा करना अक्सर फायदेमंद रहता है। टॉस जीतना या हारना भी मुकाबले पर ज्यादा फर्क नहीं डालता—यहां 51 मैच टॉस जीतने वाली और 49 मैच टॉस हारने वाली टीम ने जीते हैं।

आईपीएल इतिहास में ईडन गार्डन्स पर हाईएस्ट स्कोर 262/2 और लोएस्ट स्कोर 49 रहा है। वहीं सबसे बड़ा रन चेज़ 262/2 रहा है, जो साल 2024 में पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ पूरा किया था। ये आंकड़े दिखाते हैं कि ईडन गार्डन्स में मैच हमेशा रोमांचक और उच्च-स्कोरिंग होने की संभावना रखते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजारबानी, वैभव अरोड़ा

इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य

कहां देख सकेंगे लाइव मैच ?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहोस्टर ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H