सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां वॉशरूम के लिए निकली युवती को खेत में जबरन ले जाकर आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: छेड़खानी से आहत 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत के बीच की जंग 

दरअसल, आरोपी सुंदर केवट नाबालिग को अपने साथ जबरन उठाकर ले गया था। खेत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें: RGPV का पेपर लीक: डिप्लोमा फार्मेसी पूरक परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही छात्रों के मोबाइल तक पहुंचा, गोपनीयता पर उठे सवाल

थाने पहुंची नाबालिक ने बताया था कि वो रात के समय बाथरूम के लिए घर ले आंगन में गई थी। तभी सुंदर केवट आया और मुंह दबाकर उसे ले गया। फिर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पिछोर पुलिस ने आरोपी को  कल्याण पुर तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m