नंगल: पंजाब-हिमाचल बॉर्डर स्थित बरमला बैरियर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के डेली वेज कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन और विभिन्न यूनियनों के कर्मचारी इन दिनों काफी नाराज है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाखड़ा डैम की ओर जाने वाली बीबीएमबी की ट्रेन और बसों को रोक दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीबीएमबी डेली वेज कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन और विभिन्न यूनियनों के नेताओं द्वारा लगाया गया यह धरना शाम 4 बजे तक जारी रहेगा हालांकि, मौके पर बीबीएमबी का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई। कर्मचारियों ने बीबीएमबी चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

यूनियन नेताओं ने बताया कि बीबीएमबी डेली वेज कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यह है मांग कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें पूरे साल रोजगार दिया जाए, दिहाड़ी में बढ़ोतरी की जाए और वर्षों से अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। अब देखना है कि उनकी मांग पर क्या होता है।
- जदयू का तेजस्वी पर पलटवार, मां-बहन से साइन कराकर बताएं शराबबंदी कानून गलत है
- सिंहस्थ के लिए कामों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे कार्य
- नौकरी के नाम पर स्कैम: 15 बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी, CMHO के फर्जी सील-साइन कर थमा दिया ज्वाइनिंग लेटर, वार्ड बॉय निकला मास्टरमाइंड
- CG Police Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
- छत्तीसगढ़ सरकार अब देगी ‘मेडिटेशन लीव’ : सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ऑन ड्यूटी माना जाएगा

