Bihar News: गया पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जिला पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनू मांझी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों अपराधी लंबे समय से हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामलों में फरार चल रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
दरअसल पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी मोहन मांझी कोलकाता से गया लौट रहा है और सरबहदा क्षेत्र की ओर जाने की फिराक में है, जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एक विशेष टीम का गठन कर पुलिस ने बोधगया मुहानी के पास घेराबंदी शुरू की। इस दौरान पुलिस को देख दोनों आरोपी मौके से भागने की फिराक में थे। हालांकि मौजूद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
चर्चित हत्याकांड में शामिल थे अपराधी
पूछताछ के दौरान पकड़े गए अपराधियों ने 3 अगस्त 2025 को हुए एक चर्चित हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उस घटना में एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि इस हत्याकांड में संलिप्त चार अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि मोहन और सोनू की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
जारी रहेगा पुलिस का विशेष अभियान
गया टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि, मोहन मांझी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- लोन की किश्त चुकाने में असमर्थ पति की पत्नी ने ली जान! पहले दिया जहर फिर कमरे में लगाई आग
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

