RR vs MI IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने है। राजस्थान के दूसरे होम ग्राउंड यानी गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हार्दिक ने बताया कि ट्रेंट बोल्ट इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

बारिश के कारण ओवर्स में कटौती

बारिश के कारण अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती का फैसला लिया है। अब यह मुकाबला 11-11 ओवर का होगा। पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा। इस दौरान 4 बॉलर अधिकतम 2 ओवर फेंक पाएंगे। जबकि, 1 बॉलर 3 ओवर कर पाएगा।

RR और MI दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक 2-2 मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान पहले सीजन की चैंपियन RR ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि MI को एक मुकाबले में जीत मिली और 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आज जहां RR इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक करना चाहेगी, वहीं मुंबई की नजर सीजन की दूसरी जीत पर होगी।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला रात 10:10 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

हार्दिक की हुई टीम में वापसी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी के चलते टीम संयोजन में बदलाव करना पड़ा था। उनकी जगह शामिल किए गए दीपक चाहर ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को खिलाने का फैसला टीम पर भारी पड़ा और उन्होंने काफी रन लुटाए। राहत की बात यह है कि हार्दिक इस मैच से वापसी कर रहे है।

वहीं, पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मुकाबले में महंगे साबित हुए। जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी जरूर की है, लेकिन इस सीजन में अभी तक विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। स्पिन विभाग में मिशेल सैंटनर ने अल्लाह गजनफर की जगह मिले मौके को भुनाया है और उनके टीम में बने रहने की पूरी संभावना है।

बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम

MI को हालांकि RR के मजबूत टॉप ऑर्डर के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान के बल्लेबाजों ने अब तक लगातार अच्छा खेल दिखाया है। ऐसे में मुंबई के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है। राजस्थान की टीम आक्रामक अंदाज में खेल रही है, जिससे मुंबई को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

यशस्वी-सूर्यवंशी की शानदार शुरुआत

RR इस सीजन में काफी संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दिला रही है। वहीं ध्रुव जुरेल भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कप्तान रियान पराग का बल्ला भले ही अभी शांत रहा हो, लेकिन उनकी कप्तानी टीम के आत्मविश्वास को बनाए हुए है। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का प्रदर्शन शानदार रहा है। बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट झटके हैं, जबकि देशपांडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश किया।

RR बनाम MI हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल के इतिहास में RR और MI के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच IPL में 30 बार भिड़ंत हुई है। इसमें 16 मैच MI ने और 14 मैच RR ने जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें MI ने 100 रन से जीत दर्ज की थी।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर चेज करना पसंद करती हैं, क्योंकि रात के समय ओस का असर बढ़ जाता है और बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान हो जाती है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में IPL के आंकड़े

अब तक इस मैदान पर IPL के कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। यहां का सर्वोच्च टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे।

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: अश्विनी कुमार, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा।

कहां देख सकेंगे लाइव मैच ?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहोस्टर ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H