RR vs MI IPL 2026: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रोमांचक भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन बारिश ने मैच से पहले ही रोमांच पर ब्रेक लगा दिया है।
शाम 7 बजे टॉस निर्धारित था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण टॉस में देरी हो गई है। दोनों टीमों के खिलाड़ी फिलहाल ड्रेसिंग रूम में बैठे मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं और नजरें मैदान पर टिकी हुई हैं। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, टॉस देरी से होगा। जल्द ही नए समय का एलान किया जाएगा।
गौरतलब है कि एक दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। ऐसे में आज के मैच पर भी मौसम का साया बना हुआ है।
जीत की हैट्रिक पर राजस्थान की नजर
राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। टीम ने अपने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 6 रन से हराया था। कप्तान रियान पराग की अगुवाई में टीम लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है और अब उसकी नजर जीत की हैट्रिक पर टिकी है।
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई
वहीं मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम को Delhi Capitals के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह सुर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी।
अब राजस्थान के खिलाफ हार्दिक की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। टीम इस मुकाबले को जीतकर फिर से लय हासिल करना चाहेगी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि टॉस कब होगा और मैच शुरू हो पाएगा या नहीं। अगर बारिश जारी रहती है, तो फैंस को एक और बाधित मुकाबला देखने को मिल सकता है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई
मुंबई इंडियंस (MI)
रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
कहां देख सकेंगे लाइव मैच ?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहोस्टर ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

