ऋषिकेश। देवभूमि ऋषिकेश की पहचान अब बदलती नजर आ रही है। कभी यही शहर साधना, शांति और सुकून का प्रतीक था, जहां लोग आत्मिक शांति की तलाश में पहुंचते थे। लेकिन अब हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें एक लड़की और दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। सड़क के बीचों-बीच हो रही इस फाइट को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो कोई इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने में जुटा रहा।
कानून-व्यवस्था पर उठने लगे सवाल
बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पहले बहस हुई, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीनों एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस ऋषिकेश को योग और अध्यात्म की नगरी कहा जाता है, वहां इस तरह की घटनाएं अब सवाल खड़े कर रही हैं।
READ MORE: ‘पहले टेम्पो चलाते थे आज मंत्री है ओपी राजभर…’, शौकत अली का बड़ा बयान, कहा- उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था इसलिए बीमार
लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो न सिर्फ शहर की छवि को धूमिल कर रहे हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

