कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के पंडोरी इलाके में इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही परिवार के पांच चिरागों के बुझने की खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जहां परिवार शुरुआत में इन मौतों की वजह नशे को बता रहा था, वहीं पांचवें बेटे सोनू की मेडिकल रिपोर्ट ने मामले में नया मोड़ ला दिया है।
मां की ममता पर टूटा दुखों का पहाड़
परिवार के अनुसार, चार बेटों की मौत पहले ही हो चुकी थी और अब पांचवें बेटे सोनू ने भी दम तोड़ दिया है। पांचों बेटों को खोने वाली मां मनजीत कौर का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परिवार पहले से ही बेहद तंगहाली और मुश्किलों से जूझ रहा था, और इस सामूहिक त्रासदी ने उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था गुहार का वीडियो
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब मनजीत कौर का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मां रोते हुए प्रशासन से अपने आखिरी बेटे को बचाने की गुहार लगा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में सोनू को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर के गुरु नानक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
शुरुआती दावों में परिवार ने कहा था कि सभी बेटों की मौत नशे के कारण हुई है, लेकिन सोनू की मेडिकल जांच ने तस्वीर बदल दी है।
- ममता हुई शर्मसार! चंद पैसों की लालच में बेटी को बेचने निकली मां, विरोध करने पर चलती गाड़ी से दिया धक्का
- Sri Guru Ram Dass Jee International Airport पर सनसनी: मिठाई के डिब्बों में छुपा 964 ग्राम गांजा बरामद, यात्री गिरफ्तार
- पेपर लीक के बाद माशिमं अलर्ट: 12वीं हिंदी की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए लागू हुआ ‘वन टाइम लॉक’ सिस्टम
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : चालान पेश होते ही जेल से बाहर आए सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव
- खेत में भूत का साया है… खौफ में गेहूं की फसल नहीं काट पा रहा किसान, SDM से लगाई न्याय की गुहार

