झज्जर में फाइनेंसर सोनू की हत्या: रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, 100 से अधिक पुलिस तैनात

झज्जर। झज्जर में फाइनेंसर सोनू की हत्या मामले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। डीघल गांव निवासी फाइनेंसर साहिल उर्फ सोनू रोहतक के सनी रिटोलिया गैंग का सदस्य रह चुके हैं। उन्हें नवंबर 2025 में रोहतक में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था और पीजीआई थाना में मामला दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने खुलासा किया था कि साहिल खुद अपना गैंग बनाना चाहता था।

साहिल कई माह जेल में रहा और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। वह फाइनेंस के अलावा प्रॉपर्टी और शराब के कारोबार में भी सक्रिय था।

साहिल की हत्या के मामले में रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई है। पोस्ट में गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जानें पोस्ट में क्या लिखा
“मैं ज़ोरा डबास, नवीन बॉक्सर गोरिपुर, महेन्द्र देलाना… डीघल, हरियाणा में सोनू डीघल फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी लेते हैं।
यह गरीब और मजदूरों से 10-20% ब्याज पर पैसे लेता था और समय पर वापस न चुकाने पर उनका घर और जमीन हड़पता था।छह महीने पहले समझाया था, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसलिए आज इसे मरवा दिया।
जो भी ब्याज बुक और गलत काम करता है, समय रहते सुधर जाए, वरना अगली मुलाकात में हाल देखने वाले की रूह कांप जाएगी।”

गाड़ी में नहीं था नंबर प्लेट

पुलिस ने अमादलपुर-पटोदा लिंक रोड से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की है। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और चेसिस मुड़ी हुई थी। बताया गया है कि आरोपी वारदात के बाद गाड़ी पलट गए थे, जिसे उठाकर दोबारा फरार हो गए। फिलहाल गाड़ी पर टेम्परेरी नंबर लगाए गए हैं और मालिक की पहचान की जा रही है।

यह हत्या अब गैंगवार से जोड़कर देखी जा रही है, जिसके कारण पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक