Haryana IAS Suspension News: हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस आर के सिंह और प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका के चलते की गई है। इस आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

राघव विज, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आईएएस आर के सिंह और आईएएस प्रदीप कुमार को सस्पेंड किया गया है।
सूत्रों के अनुसार इन दोनों अधिकारियों का नाम करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ा होने की आशंका है। हालांकि सरकार ने अभी विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस कार्रवाई को बैंक फ्रॉड मामले में संदिग्ध भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार के इस सख्त कदम के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारी नियमों के अनुसार मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
